इस नक्षत्र के अंतर्गत यदि आप पुरुष हैं तो धार्मिक संस्थाओं से संबद्ध, व्यापारी, विचारक कलाकार एवं लोकप्रिय होते हैं! राज्य कर्मचारी, किन्ही संस्थाओं के अध्यक्ष भी हो सकते हैं! विपरीत योनि के प्रशंसक एवं भ्रमणशील होने के कारण पूर्ण पारिवारिक सुख नही पाते , आप संगीत प्रेमी कवि एवं उदार हृदय होते हैं! आप विश्वासपात्र एवं शीघ्र प्रसन्न होने वाले हैं, शस्त्र चलाने मे निपुण, अच्छे निशानेबाज, आप स्त्री हैं तो सुंदर चंचल, दानी, मधुरभाषी, पतिप्रिया, शत्रुओं का नाश करने मे सक्षम, एवं स्वार्थी होती हैं! स्त्री रोगों से परेशान भी रह सकती हैं, सामाजिक होने के कारण लोकप्रिय, धार्मिक संस्थाओं मे रुचि रखती हैं! शारीरिक श्रम बहुत करती हैं, कला लेखन एवं कविता मे रुचि रखती हैं! इस नक्षत्र के अंतर्गत आने वाले कार्य व्यवसाय क्रमशः इस प्रकार हैं, सरकारी सेवा, यातायात, रेडियो, रेडियो स्टेशन, वाद्ययंत्र वाद्य सामग्रियों के विक्रेता, प्राचीन कला कृतियों के प्रशंसक, अवशेष अथवा पुरातत्व वस्तुओं के संग्रहकर्ता ! संग्रहालय, मनोरंजन एवं खेल प्रतिनिधि, आटोमोबाइल, फसलों पर रोगाणुनाशक दवा छिड़कने अथवा बनाने वाला, सिनेमा थिएटर, स्टुडियो फिल्म उद्योग/ टीवी, चित्रकारी फोटोग्राफी, पशु चिकित्सालय, पशुपालन, मांस बिक्री केंद्र, पोस्टमार्टम कर्मचारी, कसाईखाना, फांसीगृह, चमड़ा खाल से जुड़े रोजगार, होटल, कैंटीन, रेविन्यू, आवास निर्माण, आर्ट गैलरी, शिशु चिकित्सा केंद्र मे सर्जन, कफ़रोग विशेषज्ञ, शिक्षाविद, शिक्षाशास्त्री, विज्ञान विशारद, शिक्षण संस्थान मे वाइस चान्सलर, महिला कॉलेज का कर्मचारी, कारावास निरीक्षक, उपनयन केंद्र, काँच व्यापारी, कलाकृति निर्माता, पीतल अथवा ब्रास का कार्य, तंबाकू व्यवसाय, क्लर्क, सलहकार अध्यापक, संपादक अधीक्षक॥
व्रहमिहिर के बृहत जातक के अनुसार पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र मे जन्म जातक उदारवादी मृदुभाषी, सुंदर काया ,यात्रा प्रिय, एवं राजसेवक होता है।
यवन जातक के अनुसार कुशाग्र बुद्दि, घुमक्कड़, दानशील परोपकारी, नृत्य कला मे प्रवीण, एवं कभी कहीं अत्यंत सूक्ष्मदृष्टि से जीवन के प्रश्नों को देखने की जीवेष्णा भी इनमे देखी जाती है।
तैत्रेय ब्राह्मण के अनुसार पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र का आधिपत्य आर्यमन देव के पास है जिन्हे साझेदारी एवं गठजोड़ का देवता माना गया है, इसके पास प्रजनन शक्ति का अस्तित्व है, ऊपर की ओर इसके गुण पत्नी या स्त्री साझेदारी से है, नीचे की ओर इसके गुण पति या पुरुष साझेदारी से है। पूर्वा फाल्गुनी अस्तित्व मे चहुं ओर साझेदारी एवं प्रजनन की ओर इंगित करता है, अंततोगत्वा ये कुछ राजकीय या आधिकारिक साझेदारियों को भी दर्शाता है और इसका एक हिस्सा विवाह संबंधी साझेदारी या समाज मे नयी साझेदारी या नए परिवार की ओर इंगित करता है।
इस नक्षत्र का चिन्ह झूलन खटोला है, जो विश्रांति विश्राम का परिचायक है, ये नक्षत्र अच्छे भाग्य का प्रतीक है, मिथिकीय संदर्भों मे इसे बृहस्पति का जन्म नक्षत्र माना गया है।
ये नक्षत्र संगीत एवं चित्र कला जैसी कलाओं के प्रति रुचि को भी दर्शाता है।
स्वास्थ्य की दृष्टि से इस नक्षत्र मे जन्म अस्थमा एवं सांस की तकलीफ़ों, उदर रोगों, एवं दंत पीड़ा को भी दर्शाता है।
ये एक क्रूर प्रकृति का नक्षत्र है, जो युद्ध संज्ञक कार्यों या द्वंद एवं मतभिन्नता की बातों के लिए उपयुक्त है, कैद एवं विष संबंधी कार्यों के लिए साथ ही द्वेषपूर्ण गतिविधियों के लिए भी इसे देखा जा सकता है। अन्य कई शुभ कार्यों के लिए इस नक्षत्र को नही देखा जाता है।
२४६
पूर्वा फाल्गुनी में पूर्व का अर्थ पहले एवं फाल्गुनी का अर्थ फल प्रदात्री इस फाल्गुनी नभ मण्डल का पहला भाग पुलिंग स्वभाव रचनात्मकता से है और दूसरा भाग उत्तरा स्त्रीलिंग रचनात्मकता को दर्शाता है पूर्वा फाल्गुनी विशेषतः पुलिंग गुणों की विद्यमानता के कारण पुरुष संज्ञक ग्रह अधिक समन्वयता के साथ व्यवहार करते देखे जाते हैं और स्त्री संज्ञक ग्रह यहाँ असहज महसूस करते हैं
सूर्य और मंगल जैसे ग्रह रूमानी एहसासों के लिए नही माने जाते हैं किन्तु पूर्वा फाल्गुनी में वो रूमानी रिश्तों एवं एहसासों के लिए पर्याप्त साहस एवं धैर्य आदि गुणों को स्वयं में प्रचुरता में पाते हैं स्त्री संज्ञक ग्रह शुक्र और चंद्र जो कला रचनात्मकता और प्रेम आदि के लिए जाने जाते हैं पूर्वा फाल्गुनी में स्वयं को भ्रमित अवस्था में पाते हैं और रिश्तों के लिए भी पर्याप्त साहस जुटाने में स्वयं को बहुधा असमर्थ ही पाते हैं। बुध यहाँ रूमानी रिश्तों के लिए किसी तरह के दीवानेपन या जुनून की अपेक्षा रूहानी एहसासों की व्याख्या है। कुल मिलाकर पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र को हम रूमानी या प्रेम रिश्तों को अन्य विषयों की अपेक्षा थोड़ा अधिक यहाँ देख सकते हैं इसका अर्थ ये हुआ के इस नक्षत्र का मूल स्वभाव या इसमे होने वाली घटनाओं को हम करीब पचास प्रतिशत से अधिक अन्य बातों अन्य रिश्तों की अपेक्षा केवल स्त्री पुरुष के मध्य प्रेम या अंतरंग रिश्तों के दायरे में ही पाएंगे।
नोट ….ये लेख अभी पूर्ण नही है इस ब्लॉग पर उपलब्ध कुछ पन्नो को अतिरिक्त सम्पादन की आवश्यकता है अतः सम्पादन कार्य पूर्ण होने पर वो पुनः यहाँ उपलब्ध होंगे ….. ये एवं अन्य ऐसे ही लेख केवल ब्लॉग टेस्ट की अपेक्षा से अभी यहाँ मौजूद हैं।